ठगी के लिए म्यूल खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 min read

ठगी के लिए म्यूल खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। शहर की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट खाताधारकों का पता लगाकर व बैंकों से रिकार्ड प्राप्त कर तकनीकी सहयोग से साइबर फ्रोड के लिए उपयोग में लेने वाले बैंक अकाउंट के खाताधारक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि साइबर थानाधिकारी विनय चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक हनुमानाराम, एएसआई रजजाक मोहम्मद, हैड कांस्टेबल कुलदीपसिंह, कांस्टेबल आलोक व अनिल पुनिया की टीम ने म्यूल अकाउंट खाताधारकों का पता लगाकर व बैंको से रिकाॅर्ड प्राप्त किया जाकर तकनीकी सहयोग से साइबर फ्रोड के लिए उपयोग में लिया गया बैंक अकाउंट के खाताधारक दिनेश पुत्र रतनलाल निवासी शहीद भगत सिंह नगर पुला को गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने अपनी फर्म श्री कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से एक बैंक अकाउट खोलकर बैंक किट (एटीएम, चैकबुक, नेटबैंकिंग आईडी पासवर्ड व सीम कार्ड) अपने साथी धीरज सिंह को कमीशन पर दिए। उक्त बैंक खाते पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, आन्ध्रप्रदेश व तेलंगाना में कुल 04 शिकायतें दर्ज हो खाते से करीब 42,00000 रुपए का फ्रोड होना पाया गया।

चाकूबाजी के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी डिटेन
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थानांतर्गत 20 अप्रेल की रात में किशोर पर चाकूवार करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार रेहान खान निवासी दीवानशाह कॉलोनी ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रेल की रात साढे ग्यारह बजे वह अपने दोस्त आफताब के साथ खांजीपीर से अपने घर दिवानशाह काॅलोनी जा रहा था। तभी रास्ते में हमे दो लड़के मिले। उनमे से एक ने उसे पकडा व दुसरे ने मेरे पैर पर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया। उससे उसके बाएं पैर में खुन आने लग गया। उसके बाद मेरे द्वारा हो-हल्ला करने पर वो मौके से भाग गए। इस पर सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह मय टीम ने आरोपी अहान शेख पुत्र रउफ शेख निवासी सज्जननगर मल्लातलाई को गिरफ्तार किया तथा उसके साथी बाल अपचारी को डिटेन किया।