- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
जयपुर एयरपोर्ट से 3520 हजयात्री हुए रवाना
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जयपुर से हजयात्रा के लिए रवाना हुई आखरी फ्लाइट में 106 हजयात्री मदीना के लिए रवाना हुए। इसमें सबसे बुजुर्ग 81वर्ष के रेहमत खां बीकानेर व सबसे कम उम्र 23 वर्ष करोली के सुलेमान थे।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के द्वारा हज हज 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों की 9वीं व आखरी फ्लाइट में मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट से 106 हज यात्रियों की उड़ान मदिना के लिए रवाना हुई। फ्लाइट में पुरुष 56 एवं महिलाएं 50 शामिल हैं। इस फ्लाइट में शामिल हज यात्रियों में सबसे बुजुर्ग यात्री (उम्र 84 वर्ष) अलवर रहे, जबकि सबसे कम उम्र के सुलेमान करोली रहे। इस तरह अब तक कुल नौ फ्लाइट में कुल 3520 यात्री हजयात्रा पर रवाना हुए है। हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अबु सुफियान,हाजी शाहिद मौहम्मद, जावेद क़ागजी, सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई से सलिम शैख,आदी मौजूद थे।
