- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
खोईवाल अध्यक्ष, निमावत महासचिव, डॉ शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित
उदयपुर। तुलसीदास जी की सराय स्थित एबीएस तत्वम विला सोसाइटी, तत्त्वम विला सोहम विला एवं पुष्पा विला मैं निवासित परिवारों की सोसाइटी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन अर्चीस गैलेक्सी देबारी क़े अध्यक्ष डॉ. विशाल जैन द्वारा किया गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सोसाइटी के सम्पूर्ण सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. विशाल जैन नें चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि राकेश खोईवाल को अध्यक्ष पद, जय निमावत को महासचिव तथा डॉ. नीति शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर निर्वाचित सदस्यों का विजय जुलूस निकाला गया। निर्वाचित अध्यक्ष राकेश खोईवाल नें अतिशीग्र नवीन कार्यकारिणी का विस्तार कर समिति के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।
