- राजस्थान व्यूज़ |
- डूंगरपुर
जिला कलेक्टर देशलदान ने क्रिटिकल केयर विंग का किया निरीक्षण
डूंगरपुर, 14 अप्रैल/जिला कलक्टर देशलदान ने रविवार को जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर विंग भवन का निरीक्षण किया तथा अब तक हुए कार्य, बिल्डिंग फ्लोर, कार्य पूर्ण होने की समयावधि, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों के लिए टेंडर, वर्क आर्डर एवं आमजन को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारें में जानकारी ली। उन्होंने जिन कार्यों में तकनीकी समस्या आ रही है उसके भी बारें में जानकारी लेते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और शीघ्र समाधान करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मरीजों को मिल सकें।
इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर टेस्टिंग लेब का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ महेंद्र डामोर, अधिशासी अभियंता रतनलाल कलासुआ, पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता तन्वी कलाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
