- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
पति सहित ससुराल पक्ष पर मारपीट प्रताडना का आरोप
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट करने व मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार पीडिता मानकी पुत्री पेमाराम गमेती निवासी डाग रावलिया खुर्द हाल अवाणी गोगुंदा ने पति लोकेश पुत्र भंवरलाल गमेती निवासी डांग रावलिया खुर्द वगेरह दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट व मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृषि भूमि हडपने के लिए धोखे से तैयार कराया विक्रय पत्र
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। शहर से सटे अंबेरी क्षेत्र में कृषि भूमि हडपने के लिए धोखे से विक्रय पत्र तैयार कराने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार मांगीलाल भील निवासी भलों का गुढा कुराबड ने रमेश पुरी पुत्र स्वर्गीय चंद्रपुरी गोस्वामी, निवासी आदर्श नगर नवदीप स्कूल के आगे, देवप्रसाद कलासुआ पुत्र दौलतराम कलारा निवासी बलेवडी खेरवाडा, मुकेश कुमार पुत्र प्रेमाराम प्रजापत निवासी कुम्हारवाडा कोटडा, आशीष धींग पुत्र बसंतीलाल धींग निवासी अहिंसापुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा उसकी राजस्व ग्राम अंबेरी में स्थित कृषि भूमि हडपने के लिए भूमि का रुपांतरण कराने का कहकर धोखे से षडयंत्रपूर्वक भूमि का विक्रय पत्र तैयार करा रेवेन्य विभाग में रूपांतरण स्वयं के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक की टक्कर से अधेड की मौत, साथी घायल
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिले के टीडी बस स्टेण्ड के पास बाइक की टक्कर से अधेड की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार नाथू मीणा पुत्र नारायणलाल निवासी बारापाल वाडी फला ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई गौतमलाल मीणा व चचेरा भाई हेमराज पुत्र रामलाल निवासी बारापाल वाडी फला गाडी पर जा रहे थे। रास्ते में टीडी बस स्टेण्ड के पास पीछे से बाइक द्वारा टक्कर मारने से गौतमलाल और हेमराज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान गौतमलाल की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
देशी टोपीदार बन्दूक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश पर खेरवाडा एएसपी अंजना सुखवाल व डिप्टी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर मौजा कांकराडुगरा में अवैध देशी टोपीदार बन्दूक को अपने कब्जे में रखने वाले रूपा पुत्र फता निवासी काकराडूँगरा पाटिया को वैद्य लाईसेन्स नही होने पर अवैध देशी टोपीदार बन्दुक सहित गिरफ्तार किया गया।
