आगरा—असारवा वाया उदयपुर अब नियमित-किराए में होगी 20-22 फीसदी की बचत
1 min read

आगरा—असारवा वाया उदयपुर अब नियमित-किराए में होगी 20-22 फीसदी की बचत

उदयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियो की सुविधा आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रेलसेवा के रूप में स्थायी कर दिया गया है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली इस ट्रेन का नंबर बदलने के साथ समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 20178 बुधवार से रविवार तक प्रतिदिन शाम 6:45 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर उदयपुर सिटी अगले दिन प्रात: 5:20 बजे पहुंचेगी। यहाँ 10 मिनट के ठहराव के बाद 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 11:00 बजे अहमदबाद के असारवा जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20177 गुरुवार से सोमवार तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 7:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहाँ से 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 7:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, ज़ावर माइन्स, डूंगरपुर, शामलाजी, हिम्मतनगर में ठहराव करेगी। उल्लेखनीय है की स्पेशल ट्रेन और नियमिति ट्रेन के किराए में 20 से 22% प्रतिशत का फर्क रहता है। नियमित ट्रेन में यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के मुकाबले में 20 से 22% प्रतिशत किराया कम देना पड़ता है। बता दे कि ट्रेन नंबर 01919/01920 आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन समय सीमा 31 मार्च तक थी। उसके बाद 5 अप्रैल तक इसके 5 फेरे और बढाए गए थे। पांच फेरो का समय पूरा होने रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के नंबर बदलकर इसे स्थायी कर दिया है।