- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
डॉ. विवेक कटारा ने राहुल गांधी से की आदिवासी मुद्दों पर चर्चा
उदयपुर। नई दिल्ली में आयोजित आदिवासी कांग्रेस के ज़िला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान डॉ. विवेक कटारा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. कटारा ने संगठनात्मक मजबूती, आदिवासी समाज के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के विषयों को प्राथमिकता से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. विवेक कटारा ने कहा कि राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस मुलाकात को संगठन के लिए प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण बताया गया।
