- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
शहर विधायक जैन ने की स्व जनगणना
उदयपुर। देश भर में शुक्रवार से शुरू हई जनगणना के तहत उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने फोन से स्व जनगणना का फार्म भरा। इस दौरान उन्होंने मोबाईल एप्प से जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट की। इस मौके शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर के नागरिकों को गणना के लिए प्रेरित किया। विधायक जैन ने कहा कि स्व जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नागरिक जागरूक बनाकर पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करके भी सरकार का सहयोग कर सकते हैं। जनता के सहयोग से एक शासक समृद्ध और योजना पर भारत का निर्माण हो सकेगा। स्वगणना करवाने में अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नितेश भटनागर, जिला समन्वय स्वीप डॉ. देवीलाल गर्ग, फील्ड ट्रेनर ओम प्रकाश खटीक द्वारा करवाया गया।
