शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटा में की समस्या समाधान शिविरों की समीक्षा
1 min read

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटा में की समस्या समाधान शिविरों की समीक्षा

18 शिविरों में आए 2864 परिवाद, 2379 परिवादों का हुआ निस्तारण

कोटा, 17 अप्रेल। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले में आयोजित बैठक में रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए गए समस्या समाधान शिविरों में प्राप्त परिवादों के निस्तारण की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि उपखण्ड क्षेत्र में कुल 18 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 2864 परिवाद प्राप्त हुए। प्राप्त परिवादों में से 2379 परिवादों का निस्तारण किया गया तथा 485 प्रकरण खारिज किए गए।

शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक विभाग के निस्तारित एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवाद के साथ परिवादी का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि निस्तारण के बाद परिवादी से संपर्क कर उनसे पूछा जा सके कि समस्या समाधान से वे कितने संतुष्ट हैं।

समीक्षा बैठक में श्री दिलावर ने राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, खनिज विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।