बाइक हादसे में युवक की मौत
1 min read

बाइक हादसे में युवक की मौत

उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में बाइक हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाघपुरा के माणसनिवासी प्रकाश भूदरा की गुरुवार सुबह सगाई हुई थी। शाम को वह अपने दो दोस्तों को बाइक पर छोडने गया था। लौटते समय रासते में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर व सीने में गंभीर चोटे आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर चिकित्सालय पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। इसी तरह झाडोल—उदयपुर हाइवे पर दोपहर में अन्य एक बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल केशुलाल निवासी नैनबारा को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया जबकि अन्य दोनों मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ये तीनों युवक बाइक पर बाघपुरा से निकले थे और काडा गांव में वैवाहित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाघपुरा क्षेत्र में ही बारी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार जनें घायल हो गए। इनमें दो नाबालिग बच्चे थे। बाइक चलारहे अडोल निवासी भगवतीलाल के परिवार में शादी समारोह था। वह अपनी बुआ ककुडी, उसकी बेटी लीला और पांच वर्षीय पोते को बाइक पर पई गांव छोडने जा रहा था।