- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
उदयपुर के गोवर्धन सागर में जल्द ही शुरू होगी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। विश्व पर्यटन मानचित्र पर विख्यात लेकसिटी उदयपुर के फतहसागर, पिछोला, दूधतलाई के बाद देसी विदेशी पर्यटक अब अहमदाबाद मार्ग पर स्थित गोवर्धन सागर में भी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। जल्द ही इसकी शुरुआत होने वाली है।
फतहसागर, पिछोला और दूधतलाई के बाद यह शहर की चौथी झील है जहाँ पर्यटक व शहरवासी बोटिंग व वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। गोवर्धन सागर झील में सामान्य बोट, लग्ज़री बोट, कयाकिंग बोट, पेडल बोट सहित कई वाटर एक्टिविटी की शुरुआत होगी। आगामी दिनों में यह सौगात पर्यटकों और शहरवासियों को मिलेगी। इसको लेकर अब तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बोटिंग शुरू होने के स्थान पर जेटी लगाने व बोट उतारने का काम हो चुका है। हालांकि इसकी शुरुआत 20 अप्रैल को होनी थी लेकिन बॉट्स पहुँचने में देरी के कारण अभी तक शुरुआत नहीं हो पाई। आगामी 15 दिनों में उद्घाटन हो सकता है। सामान्य बोट में 20 मिनट बोटिंग का किराया 180 से 200 रुपए हो सकता है। कुल 20 बॉट्स चलेगी लेकिन इसकी शुरुआत 10 बोट्स से होगी।
