उदयपुर पुलिस ने किए 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
1 min read

उदयपुर पुलिस ने किए 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

उदयपुर। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान सुदर्शन चक्र-2 के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस थाना बावलवाडा, पहाडा, घासा, बाघपुरा व वल्लभनगर ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लम्बे समय से फरार 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार बावलवाडा थाना पुलिस ने लम्बें समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों के संभावित ठिकानों पर अलसुबह दबिश देकर स्थाई वारंटी अनिल पुत्र रामलाल व रामलाल पुत्र फुला निवासी कानपुर बावलवाडा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त अनिल व रामलाल लम्बे समय से अपनी सकूनत से रूहपोश चल रहे थे जो अधिकतर गुजरात व मध्यप्रदेश राज्य में अलग-अलग स्थानों पर छिपते फिर रहे थे। गिरफ्तार स्थाई वारंटियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसी तरह खेरवाडा थाना पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, खैरवाडा के प्रकरण में 25 साल से फरार स्थाई वारंटी लाखा पुत्र नाथु निवासी गोराजी का निम्बाहेडा चित्तौडगढ एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट, खैरवाडा के प्रकरण राज्य बनाम साबीर वगैरा में 7 साल से फरार सुरेश पुत्र अनन्तराम निवासी दीपाली नगर, ओढव, अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। वहीं घासा थाना पुलिस ने विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. एक्ट कैसेज) न्यायालय संख्या 06, उदयपुर में वाछित स्थाई वारंटी मोहन लाल पुत्र रामजी लाल निवासी वारणी घासा हाल धानमण्डी रोड, नाडाखडा, उदयपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 02 स्थाई वारंटो का निस्तारण किया गया। बाघपुरा थाना पुलिस ने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्टैट झाडोल के प्रकरण में स्थाई वारंटी दीताराम पुत्र धन्ना निवासी ओवरा बाघपुरा को डिटेन किया गया। स्थाई वारंटी पुुलिस थाना झाडोल का होने से पुलिस थाना झाडोल को सुपुर्द किया गया। वल्लभनगर थाना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों मोहम्मद युसुफ पुत्र कमाल अहमद निवासी बाठेडा की सराय डबोक, हाकिम अली पुत्र इनायत अली निवासी वल्लभनगर, नरेन्द्रसिंह पुत्र गोविन्दसिह निवासी बह्रमणो कावाडा ढीकली प्रतापनगर, रमेश पुत्र गणेश निवासी ढीमडा वल्लभनगर को गिरफ्तार किया।

डबोक में गांजा व कार सहित आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की डबोक थाना पुलिस ने नाकाबन्दी एक ग्रे कलर की कार की तलाशी ली तो कार में एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कुल 2 किलो 168 ग्राम गांजा पाया गया। कार चालक धर्मचन्द्र उर्फ धर्मेश उर्फ धर्मू पुत्र भंवरलाल निवासी भैसडा खुर्द डबोक को कोई वैध लाईसेन्स या अनुज्ञापत्र के बारे में पुछा तो नहीं होना बताया। जिस पर टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा व कार को जब्त कर चालक धर्मचन्द्र उर्फ धर्मेश को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम अनुंसधान फतहनगर थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया द्वारा किया जा रहा है।

लेकसिटी में थम नहीं रही दुपहिया वाहन चोरियां
उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में चोर लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चुरा ले जा रहे है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शहर भर में जगह जगह लाखों रुपए के सीसीटीवी लगे होने और निगरानी के लिए अभय कमांड कंट्रोम रूम संचालित होने के बावजूद चोर अपने हाथ की सफाई दिखा रहे है। दो दिन पहले आनंद विहार टेकरी से एक पल्सर बाइक चोरी हो गई। विजय प्रकाश सुथार पुत्र रामचन्द्र सुथार निवासी बासडा खैरोदा ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आनंद विहार में मकान के बाहर खडी पल्सर बाइक 6 मई को सुबह 10 बजे अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसी तरह अतिव्यस्तम लेकसिटी मॉल के रेडिसन होटल के सामने से बाइक चोरी हो गई। पीडित ओमप्रकाश पुत्र सुरेशचंद्र मेनारिया निवासी वाना खेरोदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि लेकसिटी मॉल के सामने से 18 अप्रेल को सायं 4.45 बजे उसकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस अब चोरों और चुराई बाईक की तलाश में जुटी है।

सुविवि परिसर में छ़ात्र से मारपीट
उदयपुर। शहर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र से मारपीट के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सादाब खान पुत्र सरदार खान निवासी लालघाट जगदीश चौक ने वासु जैन नामक छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा 6 मई को सुबह 11 बजे उसके पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेम्पों में बैठा वृद्धा के हाथों से पार की सोने की चूडियां
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी सेक्टर—5 क्षेत्र में वृद्धा को टेम्पो में बैठाकर उसके हाथों से सोने की चुडियां निकाल ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय अनीता माईदासानी पत्नी रमेशचंद्र माईदासानी निवासी उदयपार्क हिरणमगरी सेक्टर—5 ने दी रिपोर्ट में बताया कि 16 अप्रेल को सुबह 11 बजे सेक्टर—5 में अज्ञात बदमाश उसे टेम्पों में बैठाकर उसके हाथ की सोने की चूडियां निकाल ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बदमाश का पता लगाने में जुटी है।

सनवाड से नाबालिग बालिका लापता
उदयपुर। जिले के सनवाड कस्बे से नाबालिग बालिका लापता हो गई। पुलिस के अनुसार रेणू पत्नी पप्पू कोली निवासी खेरली कंचनपुर जिला धोलपुर हाल रिको एरिया  सनवाड फतहनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 4 अप्रेल को सुबह 7 बजे बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस लापता बालिका को तलाश रही है।

उदयपुर के पुलां में वृद्धा से लूटा नगदी, जेवर भरा पर्स
उदयपुर। शहर के पुलां क्षेत्र में राह जाती वृद्धा के हाथ से बाइक सवार तीन बदमाश नगदी, जेवर भरा पर्स झपट्टा मार लूट ले भागे। पुलिस के अनुसार रोहिता मेनारिया पुत्र जीवनलाल मेनारिया निवासी चीरवा ने दी रिपोर्ट में बताया कि पुला में 6 मई को रात 8.15 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश उसकी माताजी से उनका पर्स झपट कर लूट ले भागे। पर्स झपटने से उसकी माताजी नीचे गिर गई जिससे सिर व पैर में चोट लगी। पर्स में करीब 25 हजार रुपए नगद, मोबाइल व सोने की चेन रखी थी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

अंधविश्वास में लेकर महिला से ले गए जेवर, नगदी
उदयपुर। शहर के फतहपुरा क्षेत्र में एक महिला को अंधविश्वास में लेकर बदमाश सोने के जेवर व नगदी ले भागे। पुलिस के अनुसार उमा वर्मा पत्नी रामदयाल वर्मा निवासी विद्या भवन लोढा भवन फतहपुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 7 मई को सुबह 9.15 बजे विद्या भवन आॅडिटोरियम के यहां दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके साथ धोखाधडी कर अंधविश्वास में लेकर सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल व 10 हजार 500 रुपए नगद ले भाग गए। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बदमाशों को पकडने का प्रयास कर रही है।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में रिछवाडा के समीप ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भेराराम पुत्र सोमाराम गमेती निवासी निचली कडेच ने दी रिपोर्ट में बताया कि 7 मई को रिछवाडा के समीप ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मारने से बाइक सवार उसके पुत्र मोहनलाल गमेती 31 की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।