आशापुरा माता मंदिर करमाल ट्रस्ट के निर्विरोध चुनाव संपन्न
1 min read

आशापुरा माता मंदिर करमाल ट्रस्ट के निर्विरोध चुनाव संपन्न

लसानी। श्री आद्यशक्ति आशापुरा माताजी मंदिर ट्रस्ट करमाल चौराहा बोगला पाली के द्विवार्षिक चुनाव2026-2028 प्रजातांत्रिक तरीके से निर्विरोध चुनाव संपन्न। ट्रस्ट के कुल जीवित 17 सदस्यों  में से सोलह सदस्यों ने उपस्थित होकर ट्रस्ट के विधान एवं नियमावली अनुसार ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मदनसिंह करमाल, उपाध्यक्ष पद पर पूनमसिंह की मृत्यु होने पर रिक्त हुये पद पर रुपसिंह पदाजी का ओढ़ा,सचिव पद पर माधुसिंह चौहान बरजाल , सहसचिव पद पर जयराम सिँह गहलोत कीटो का बाड़िया,कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्रसिंह नेवो की खेजड़ी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर रामसिंह बरजालियों का गुड़ा, वरदसिंह सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हलावट,लक्ष्मणसिंह सारण, करणसिंह सारण, प्रभुसिंह ढाल फुलाद, गोविन्दसिंह गुड़ा गंगा, चापसिंह कामली, उदयसिंह छापली, किशोरसिंह काच्छबली,सुमेरसिंह बोवलिया का ओडा, बाबुसिंह करमाल उपस्थित थे।ट्रस्ट में नये सदस्य ओर बनाने, मंदिर की पूजा अर्चना, स्वस्थता, पौधा रोपण, पिछला बकाया का भुगतान करने के लिए भामाशाहो से सम्पर्क करने ओर अन्यविषयो पर विस्तार से चर्चा हुई। चुनाव की सूचना राजस्थान रावत राजपूत महासभा ब्यावर  के पदेन अध्यक्ष पन्नासिंह जोड़किया जोजावर को प्रेषित की गई। कार्यक्रम का संचालन माधुसिंह चौहान ने किया।