चेतक एक्सप्रेस में बढाए कोच
1 min read

चेतक एक्सप्रेस में बढाए कोच

उदयपुर। रेलवे द्वारा गर्मियों की छुटिटयों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर—दिल्ली सराय—उदयपुर चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी कोच बढाएं है। रेल प्रशासन के अनुसार दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस ट्रेन (20473/20474) में दिल्ली सराय से 1 मई से 31 मई तक तथा उदयपुर सिटी से 2 मई से 1 जून तक तक 1 थर्ड एसी व 1 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।