फोटो वायरल करने की धमकियां दे युवती से किया दुष्कर्म
1 min read

फोटो वायरल करने की धमकियां दे युवती से किया दुष्कर्म

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक युवती को उसके फोटो वायरल करने की धमकियां देकर उससे दुष्कर्म करने व रुपए ऐंठने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने ओम पालीवाल व सोम्य खत्री के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीडिता की फोटो वायरल करने की धमकियां देकर आरोपियों द्वारा उसके सााि दुष्कर्म करने व धमकियां देकर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शादी का दबाव बनाने इंस्टाग्राम पर वायरल किए युवती के फोटो
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसके फोटो एडिट कर वायरल करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने सुनील मेनारिया पुत्र उंकार मेनारिया निवासी पानेरियों की मादडी के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उस पर शादी करने का दबाव बनाने व उसके नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर उसके फोटो एडिट करके वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुराबड पुलिस ने किया एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की कुराबड थाना पुलिस ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से अलग अलग मामलों में फरार स्थाई वारण्टी हिरानाथ पुत्र भैरूनाथ निवासी भैसडा खुर्द प्रतापनगर को गिरफ्तार किया।

नशीली दवाईया कोडीन खरीदने के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास पुलिस द्वारा गत 27 दिसम्बर को कार्रवाई करते हुए 29 कार्टून नशीली दवाईयां कोडिन के साथ पकडे गए आरोपी पुष्करराज पुत्र भंवरलाल के मामले में कुराबड पुलिस जांच कर रही है। अनुसंधान करते हुए कुराबड पुलिस ने दो अभियुक्त नरेश व मुकेश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि वे उक्त जब्त नशीली दवाईयो को दिनेश उर्फ धर्म चन्द्र पुत्र दौलाजी निवासी काटॅका का कुआॅ, महाराज की खेडी डबोक व मुस्ताक अहमद पुत्र जमाल खान निवासी दरोली, कुम्हारो का मोहल्ला डबोक को बेचने वाले थे। उन्होंने पूर्व में भी इनको नशीली दवाईया बेचना बताया। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को जरिए प्रोडेक्शन वारण्ट उप कारागृह मावली से अभियुक्त दिनेश व मुस्ताक अहमद को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसधांन जारी है।

नाता विवाह के बाद युवती सहित तीन का अपहरण
उदयपुर। जिले के मावली क्षेत्र में नाता विवाह के बाद युवती सहित तीन जनों का अपहरण करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मांगीबाई ने नरेश पुत्र हरीराम, लीला पत्नी नरेश निवासी सालेरा खुर्द वगेरह तीन अन्य के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र देवेंद्र गाडरी ने गांव दरीबा निवासी चंदा गाडरी पुत्री लालू गाडरी से नाता विवाह कर लिया। चंदा का कोर्ट से फैसला हो चुका था। चंदा करीब दो माह से उसके पुत्र देवेंद्र के साथ उसके घर पर रह रही थी। गुरुवार को दोपहर आरोपी मुंह पर कपडा बांधकर हाथों लठ सरिया लेकर घर पर आए और उसे, उसके पुत्र देवेंद्र व चंदा को घर से जबरन उठाकर बाहर खडी कार में डालकर अपहरण कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शास्त्री सर्कल पर पान की दुकान में चोरी
उदयपुर। शहर के शास्त्री सर्कल पर पान की दुकान की छत काटकर चोर अंदर से लाखों रुपए कीमत का सामान चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार प्रकाश खत्री ने दी रिपोर्ट में बताया कि शास्त्री सर्कल पर उसकी ओम पान विक्रेता नाम से दुकान की छत अज्ञात चोर काटकर अंदर से सारा सामान चुरा ले गए जिसकी कीमत तीन से चार लाख रुपए है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश कर रही है। उधर सकुर खान निवासी अहमद हुसेन कॉलोनी मल्लातलाई ने दी रिपोर्ट में बताया कि संजय गार्डन के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोर चुरा ले गया।

नाश्ता करने गया, वापस नहीं लौटा
उदयपुर। शहर के चेटक सर्कल क्षेत्र में पिता को नाश्ता करने का कहकर गया युवक वापस नहीं लौटा और न ही उसका कहीं कोई पता चला। पुलिस के अनुसार गणेशलाल गमेती निवासी बनादिया उबेश्वर रोड ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसके दोनों पुत्र गेहरीलाल व लोकेश गत 18 अप्रेल को गुरु गोविंद सिंह स्कूल चेटक सर्कल पर बस से नीचे उतरे। यहां से वह बडे बेटे लोकेश साथ पलटन मस्जिद की तरफ काम के लिए गए जबकि छोटा बेटा गेहरीलाल नाश्ता करने का कहकर मोहता पार्क की तरफ गया। शाम को वह वापस बस में नहीं आया। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। पुलिस लापता हुए गेहरीलाल की तलाश में जुटी है।

टैंकर में भरा केमिकल किया खुर्दबुर्द
उदयपुर। शहर के मादडी औद्योगिक क्षेत्र से टैंकर में भरा केमिकल रास्ते में खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मनीष गढवाल निवासी मन मंदिर राडाजी मंदिर के सामने, न्यू माली कॉलोनी टेकरी हाल अधिशा केरियर्स रोड 1ई मादडी ने रामेश्वरलाल अहीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके फर्म से केमिकल टैंकर में भर रासते में खुर्द बुर्द कर उसके साथ धोखाधडी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।