- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट संपन्न, सदस्यों ने समझी कार्यप्रणाली
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह विज़िट शोभागपुरा स्थित Express Pharmacy में आयोजित की गई। यहां होस्ट अक्षय सामर और आशीष सामर ने फार्मेसी क्षेत्र की कार्यप्रणाली, ग्राहक प्रबंधन, सेवाओं और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
उन्होंने बताया कि इस तरह की विज़िट्स सदस्यों को नए व्यवसायिक आयामों से परिचित कराती हैं, जिससे वे अपने कार्य में नवाचार और सुधार ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसायों के अनुभव भी साझा किए।
होस्ट दिलीप सामर, अक्षय सामर और आशीष सामर ने एक्सप्रेस फार्मेसी की स्थापना, विकास यात्रा, चुनौतियों और सफलता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
अल्फा चैप्टर के प्रेसिडेंट देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य मजबूत नेटवर्क तैयार करना और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह करीर, पीयूष कोठारी, दिलीप बालचंदानी, सीपी शर्मा, मनीष जोशी, भरत पुरुस्वानी, रतन सिंह सोलंकी, लोकेश जोशी, अरुण चौबीसा, धर्मवीर सिंह देवल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
