बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट आज, रिसॉर्ट मैनेजमेंट से रूबरू होंगे सदस्य
1 min read

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विज़िट आज, रिसॉर्ट मैनेजमेंट से रूबरू होंगे सदस्य

उदयपुर, 15 अप्रैल: बिज़नेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) टूरिज्म द्वारा आज उदयपुर स्थित Essentia Luxury Resort and Spa में वर्कप्लेस विज़िट का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें संगठन के सदस्य हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे।

बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि यह विज़िट ट्रेज़रर एवं होस्ट स्वाति सरूपरिया के वर्कप्लेस पर आयोजित हो रही है, जो एस.एस. हिल्स, झामर कोटड़ा रोड स्थित है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को रिसॉर्ट संचालन, सेवाओं और मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी देना है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों को समझने और नए अवसरों की पहचान करने का मंच प्रदान करते हैं। इससे उद्यमिता और नेटवर्किंग को भी बढ़ावा मिलता है।
होस्ट स्वाति सरूपरिया ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि विज़िट के दौरान रिसॉर्ट की विशेष सुविधाओं, संचालन व्यवस्था और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी और सेक्रेटरी सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं।