रणवीर की फिल्म पर रिएक्शन नहीं देने पर घिरीं दीपिका, बोलीं- ‘आप ज्यादा सोच रहे हैं
1 min read

रणवीर की फिल्म पर रिएक्शन नहीं देने पर घिरीं दीपिका, बोलीं- ‘आप ज्यादा सोच रहे हैं

फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बाद उस पर प्रतिक्रिया न देने को लेकर दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कई यूजर्स ने उन्हें “सपोर्टिव वाइफ” न होने तक कह दिया, क्योंकि उन्होंने न तो फिल्म को प्रमोट किया और न ही खुलकर उसकी तारीफ की।

हालांकि अब इस पूरे विवाद पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल उठाया कि उनकी चुप्पी के पीछे कोई खास कारण है या लोग बेवजह ज्यादा सोच रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “दूसरा वाला, मेरे दोस्त। और हां, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले ही देख ली थी। अब मजाक किस पर है?”

दीपिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोग अब भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके समर्थन में भी सामने आए। एक यूजर ने लिखा कि दोनों साथ रहते हैं, ऐसे में सार्वजनिक प्रतिक्रिया न देने का मतलब यह नहीं कि वह सपोर्ट नहीं कर रहीं।

गौरतलब है कि इससे पहले धुरंधर के पहले पार्ट की रिलीज के समय भी दीपिका से इसी तरह के सवाल पूछे गए थे। हालांकि फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में फिल्म और उसकी टीम की खुलकर तारीफ की थी।

वहीं धुरंधर 2 को फिल्म इंडस्ट्री से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और विक्की कौशल सहित कई सेलेब्स ने फिल्म और इसके निर्देशक आदित्य धर की सराहना की है।

19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक करीब 1622 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जबकि भारतीय सिनेमा में यह चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है।