मनवाखेड़ा गांव में गंदे पानी की आपूर्ति पर उबाल
1 min read

मनवाखेड़ा गांव में गंदे पानी की आपूर्ति पर उबाल

उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। ग्राम मनवाखेड़ा में जलदाय विभाग की घोर लापरवाही के चलते पिछले कई दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी गंगा राम डांगी ने बताया कि उनके घर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूषित पानी आ रहा है, जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो मेवाड़ किसान संघर्ष समिति द्वारा जलदाय विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणोंने तत्काल प्रभाव से गंदे पानी की आपूर्ति बंद कर स्वच्छ जलापूर्ति नियमित सुनिश्चित करने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। समिति ने प्रशासन को चेताया है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।