राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत आज सौंपेगे प्रार्थना पत्र
1 min read

राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत आज सौंपेगे प्रार्थना पत्र

पद संकीर्तन यात्रा राजेंद्र मार्ग से होगी शुरू

भीलवाड़ा, 26 अप्रैल । प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा की प्रेरणा से गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत भीलवाड़ा तहसील में सोमवार 27अप्रैल को एक भव्य पैदल संकीर्तन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के माध्यम से जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
यह संकीर्तन रैली सोमवार प्रातः 9:15 बजे राजेन्द्र मार्ग विद्यालय परिसर से प्रारंभ होने से पूर्व  महामंडलेश्वर श्री हंस राम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर श्री बाबू गिरी जी महाराज व संतों महंतो एवं विचार परिवार के सदस्यों द्वारा आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन  के बाद पैदल रैली प्रारंभ होगी जो निर्धारित मार्ग से होते हुए राजेन्द्र मार्ग रोड, आइनॉक्स, महावीर पार्क . राजीव गांधी मार्केट, सूचना केन्द्र बजरंगी चौराहा , गोल प्याऊ चौराहा, सदर बाजार, अम्बेडकर सर्किल एवं मशीनरी मार्केट से होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपखंड अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे ।
पैदल रैली का मुख्य उद्देश्य “गौ माता को राष्ट्र माता” का दर्जा दिया जाए।  एवं देश भर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।
वहीं प्रचारक संत श्री श्री 108 श्री लालजी महाराज (कोटड़ी) के सानिध्य में रैली का आयोजन संपन्न होगा।
भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने इस पैदल रैली में  शहरवासियों एवं गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने एवं गौ सेवा के इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।