शिविर में 119 यूनिट रक्तदान
1 min read

शिविर में 119 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। शहर में हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित सीए संस्थान भवन में कामर्स कालेज के पूर्व महासचिव स्व. विश्वजीत सिंह शक्तावत के जयंती के अवसर पर द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिवारजन, समाजजन सहित अधिकाधिक संख्या में मित्र जन उपस्थित रहे। शिविर में 119 यूनिट रक्तदान हुआ। मित्रजन ने स्व. विश्वजीत सिंह को याद किया। सनी पोखरना के नेतृत्व में मित्रजन धीरज धुप्पड़, हर्शित कुमावत, तन्मय श्रीमाली, अनिल पंडित, महिपाल, निर्भय सिंह, कलिंग सिंह देवड़ा, अभिसिंह भाटी व अन्य मित्रों ने उपस्थित रह कर सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज तथा पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, उमरड़ा की मेडिकल टीम द्वारा रक्त युनिट एकत्रित किया गया। परिवारजन द्वारा सभी रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को सर्टिफिकेट दिए गए।