हवाई हमले की पूर्व सूचना देने, चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने और ब्लैक आउट के निर्देशों की प्रभावी पालना के लिए जिले में होगी 20 को मॉक ड्रिल आयोजित-अतिरिक्त जिला कलक्टर
1 min read

हवाई हमले की पूर्व सूचना देने, चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने और ब्लैक आउट के निर्देशों की प्रभावी पालना के लिए जिले में होगी 20 को मॉक ड्रिल आयोजित-अतिरिक्त जिला कलक्टर

सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

सलूंबर, 17 अप्रैल। देश में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का आकलन करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में 20 अप्रैल सोमवार को सायं 8 से 8:10 पर जिला परिवहन कार्यालय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

जिले में आगामी 20 अप्रैल को होने वाली हवाई हमले की मॉक ड्रिल के संबंध में आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए साथ ही मुख्य रूप से हवाई हमले की पूर्व सूचना देने के लिए चेतावनी प्रणाली को सक्रिय करने, आग लगने अथवा बिल्डिंग के क्षतिग्रस्त हो जाने पर पीड़ितों के बचाव की कार्यवाही के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ सापेला ने बताया कि मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन के साथ नागरिक सुरक्षा, पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर परिषद, पेयजल और विद्युत विभागों, स्थानीय शिक्षण संस्थाओं से जुड़े स्काउट गाइड स्वयंसेवकों के साथ ही , बीएसएनएल सहित अन्य संगठनों ने भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने NGO ओर वॉलेंटियर को भी इस अभ्यास में अधिकारियों-कार्मिकों के साथ ही आम लोग भी सक्रियता से जुड़े और अपनी अपेक्षित भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी नागरिक ब्लैक आउट और आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते ही सभी निजी और सार्वजनिक संस्थानों, घरों की रोशनी, रोड लाइट, परिवहन साधनों द्वारा रोशनी बंद रखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के अभ्यास में अपना योगदान दें।