- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
पिता—पुत्र पर जानलेवा हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के ऋषभदेव कस्बे में पिता—पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथौडा एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। पुलिस ने पीपललिया भाउवा निवासी दिलीप पुत्र प्रकाश, श्रीपाल पुत्र प्रकाश, दरी फला कानुवाडा निवासी जयंती पुत्र चेतन, सुंदर पुत्र कैलाश, महेश पुत्र शंकर, जगदीश पुत्र मंगला और बिलखाई कानुवाडा निवासी राहुल पुत्र नारायण को गिरफ्तार किया।
चाकूबाजी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार,2 बाल अपचारी डिटेन
उदयपुर। शहर के धानमंडी क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया जबकि दो बाल अपचारी को डिटेन किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस ने अभियुक्त अंकुष सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी जलचक्की के पास, कांकरोली जिला राजसमंद हाल सीमेन्ट गली धोलीबावडी उदयपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेष कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके साथ ही घटना में संलिप्त दो बाल अपचारी को डिटेन कर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। आरोपियों ने भोपालवाडी स्थित जगदीष नमकीन भंडार के पास विनोद दास वैरागी के साथ अंकुष सिंह व उसके दो साथियों द्वारा हमसलाह होकर चाकूबाजी की घटना की गई थी।
000
अफीम डोडा चूरा से भरी ऑल्टो कार जब्त, अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में अफीम डोडा चूरा से भरी कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार भीण्डर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान एक संदिग्ध ऑल्टो कार का पीछा कर डोडीयो का खेडा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर रोका गया। ऑल्टो कार को चैक किया गया तो कार मेें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिस पर टीम द्वारा चालक पवन पुत्र मदनलाल निवासी ढुंढिया वल्लभनगर को गिरफ्तार कर 3 प्लास्टिक कट्टों में कुल 47 किलो 80 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा कार सहित जब्त किया गया।
0000
व्यापारी से मारपीट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर। सविना चौराहे के पास व्यापारी के साथ मारपीट करने के मामले में अभियुक्त साजिब बलोच पुत्र बायान खान निवासी न्यू चित्रकूट नगर सविना व मोहम्मद फैजद शेख पुत्र मोहम्मद गुड्डू शेख निवासी यूआईटी कॉलोनी, बडी मस्जिद के पास सविना को गिरफ्तार किया।
