- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
साइबर अपराध के बारे में दी कानूनी जानकारी
लसानी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा न्यायाधीश भारत भूषण पाठक निर्देशन में अधिकार मित्र गमनसिंह सिसोदिया के द्वारा देवगढ़ तालुका के ग्राम पंचायत स्वादड़ी चितरडाई में आमजन को बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। अज्ञात लिंक्स पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, और व्यक्तिगत/वित्तीय जानकारी कभी साझा न करें। वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सशक्त बनाने के लिए यह पहल उन्हें कानूनी जानकारी फैलाने, जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता दिलाने और महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति जागरूक करने में मदद करती है। साथ ही, उन्हें सामाजिक सुरक्षा और ग्रेच्युटी के कानूनी अधिकार भी प्राप्त हैं और महिलाएं दिव्यांग औद्योगिककर्मी अभी रक्षा में व्यक्ति ,बच्चे एसिड अटैक विधिक सेवाएं कार्यक्रम लोक अदालत , पीड़ित प्रतिकर स्कीम बाल विवाह बाल श्रम रोकथाम पर्यावरण संरक्षण राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे में आदि कानूनी जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कवर, वरिष्ठ सहायिका जमकू देवी आमजन उपस्थित रहे।
