- राजस्थान व्यूज़ |
- डूंगरपुर
परशुराम मंदिर पाटोत्सव — 5100 कलशों की शोभायात्रा
– चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़/ डूंगरपुर/ भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जिले के विप्र बन्धुओं , पदाधिकारियो ने प्रतिनिधित्व किया ।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय व सचिव प्रशांत चौबीसा ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत पहली बार 5100 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई l संत रामदास ने सम्बोधित कर आशीर्वाद दिया l कहा कि
सनातन संस्कारों और सनातन धर्म को धारण करने की जिम्मेदारी प्रारंभ से ही विप्र बन्धुओं ने सम्भाली है l विप्र समाज को पूरे सनातन समाज के लिए एकता करके वर्तमान स्थिति का संघर्ष करना है l
सभा को प्रदेशाध्यक्ष जॉन 1 नरेंद्र पालीवाल, जॉन जी- प्रदेशाध्यक्ष योगेश जोशी , कीर्ति आचार्य, हेमन्त रावल, आदि ने सम्बोधित किया l
इस से पूर्व अतिथियों और विप्र फाउंडेशन प्रतापगढ़ कार्यकारिणी को पगडी, ऊपरणा से स्वागत सम्मान किया गया l
जिनमे पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर मेहता, शारदा मेहता, जगदीश शर्मा, ललित शुक्ला, विकास शर्मा, प्रतीक शर्मा, मुकेश नागर, संजय शर्मा , जितेन्द्र शर्मा, नेहा शर्मा, रमीला शर्मा, सुशील जोशी आदि का सम्मान हुआ l
