- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
गोरक्षा कानून की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली
उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। देशव्यापी आह्वान पर गोरक्षा कानून की मांग को लेकर सोमवार को शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली कलेक्ट्री पहुंची जहां जोरदार प्रदर्शन करने के साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बडी संख्या में सभी समाजों के लोग शामिल हुए।
लोग गोरक्षा पर कडा कानून बनाने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए, ढोल मंजीरे बजा गीत गाते चले। रैली में गाय की प्रतीकात्मक झांकी भी शामिल की गई। लोग हाथों में गौरक्षा संदेश के नारे लिखे बैनर उठाए चल रहे थे। टाउन हॉल से शुरू हुई आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए देहलीगेट होकर कलेक्ट्री पहुंची जहां लोगों ने गोवंश की तस्करी रोकने, हर जिले में गौशालाओं को व्यवस्थित करने, पशुशाला के हालात सुधारने की मांग की गई। इसके बाद जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में शामिल महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरी नंद गिरी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद वादा किया था कि गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाएगा लेकिन अब तक नहीं लगाया गया। ऐसे में संत और महात्माओं को आगे आना पड रहा है। आमजन भी बढ चढकर इसमें भागीदारी निभा रहे है। जिले के झाडोल उपखंड मुख्यालय पर संत गुलाबदास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोर्ट चौराहा से जुलूस निकाला जो कस्बे में प्रमुख मार्गो से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां नायब तहसीलदार अभिषेक दरंगा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरा एसडीएम कार्यालय के बाहर हरि कीर्तन व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
000
