राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मोहनलाल मेघवाल का स्वागत—सम्मान
1 min read

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मोहनलाल मेघवाल का स्वागत—सम्मान

उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस के मंडल सचिव भंवर माली ने बताया कि शनिवार शाम को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस की कार्यकारिणी की मीटिंग शास्त्री सर्कल डाकघर में संपन्न हुई। मीटिंग में हाल ही में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन ग्रुप सी की अखिल भारतीय कॉन्फ्रेंस में विनय जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय डाक अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल के बनने पर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर श्री भंवर माली, अमित जैन, रमेश चंद्र निमावत, नीरज टांक  राजेंद्र राठौड़ रमेश भाटी, के जी साहब, शंभू सिंह चौहान, जगदीश गमेती  प्रमोद नागोरी, नरेश रैगर, देवेंद्र पासवान, जवाहरलाल आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष ने की।