- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, जनजागरूकता रैली
उदयपुर,(राजस्थान व्यूज)। राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण सस्थान में शनिवार को 27वां विश्व पशुचिकित्सा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उपनिदेशक डॉ. द्वारका प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. सुरेन्द्र छगाणी रहे। विशिष्ठ अतिथि डॉ. शेलेन्द्र शुक्ला, उपनिदेशक पॉलिक्लिनिक उदयपुर. डॉ. विजय माने, उपनिदेशक क्षेत्रिय पशुरोग निदान केन्द्र उदयपुर थे। अध्यक्षता डॉ. द्वारकाप्रसाद गुप्ता, उपनिदेशक पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमप्रकाश साहू वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि संगाष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने थीम “पशुचिकित्सक भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर सस्थान के उपनिदेशक डॉ द्वारकाप्रसाद गुप्ता द्वारा सभी को पशु व मानव के बेहतर/अच्छे स्वास्थ्य हेतु संकल्प की शपथ दिलाई गई। आयोजन में डॉ. महेन्द्र मेहता, डॉ खुशालसिह सौलकी, डॉ. सविता मीणा, डॉ जीवन कुमारी, डॉ. करमेनद प्रताप उपस्थित रहे। संस्थान की वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पदमा मील ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियो में विश्व पशुचिकित्सा दिवस थीम पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो सुश्री निष्ठा रावल, प्रकाश चोधरी, दिनेश गुर्जर को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में पशुकल्याण अर्न्तगत माह उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यार्थी तनुज शर्मा संताप गोस्वामी एवं इन्दोर वार्ड में सेवाओं हेतु कुलदीप बागौरा को सम्मानित किया गया। डॉ. ममता सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा जनजारूकता रैली निकाली गई, जो चेतक सर्किल से अस्पताल मार्ग होते हुए पुनः पशुधन परिसर पहुँची। इस अवसर पर इन्डोर वार्ड में बीमार एवं घायल गौ माता की निरंतर सेवा कार्य करने वाले गौ सेवक अरविन्द जोशी का संस्थान की ओर से अभिन्न्दन किया गया। साथ की कार्यक्रम में सहयोग करने वाले फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि सतीश मीणा एवं डॉ. रिपुदमन का सम्मान किया गया। इस अवसर को केक काट कर मनाया गया। विजय गरासिया व धर्मेन्द्र रावत ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापित डॉ. पदमा मील ने किया।
