- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
हनी ट्रैप में फंसा लूट, अपहरण, फिरौती मामले में युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर में इवेंट का काम देखने वाले युवक को हनीट्रेप में फंसाकर मिलने के बहाने दो दिन पहले बुला अपनी साथियों के साथ उसका अपहरण कर लूटपाट कर बाद में छोड देने के आरोप में युवती सहित दो आरोपियों को सुखेर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुखेर थाना पुलिस ने माणक चौक निवासी विष्णु पटेल को हनी ट्रैप में फसा कर लूट, अपहरण व फिरौती जैसी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफास कर अभियुक्त हिम्मत सिंह पुत्र फतह सिंह निवासी छातरडी झाडोल व अभियुक्ता अनु उर्फ चेरी पुत्री भेरूलाल पत्नी सत्यनारायण निवासी टीडवास, बरखेडा जिला मंदसोर मध्य प्रदेश हाल सर्वऋतु विलास उदयपुर को गिरफ्तार कर भेरवगढ रोड के पास फार्म हाउस में प्रार्थी को हनी ट्रेप में फसा कर लूटे गए सोने के जेवर बरामद किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता अनु उर्फ चेरी ने सोशल मीडिया पर प्रार्थी से दोस्ती कर अपने साथियों के साथ साजिश रच प्रार्थी से मिलने के लिए उसके फार्म हाउस पर गए। जहा उसके साथ मारपीट कर उसके पहने हुए सोने की चेन, अगुठी व उसकी जेब में पडे रूपये लूट लिए। उसके बाद अभियुक्तगणो द्वारा प्रार्थी का अपहरण कर हनी ट्रेप में फसा कर उससे 50,000 रूपये की फिरोती प्राप्त कर उसे रिहा किया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहयोग से आरोपियो की पहचान कर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो से सोने की चेन व अगुठी को बरामद किया गया व उक्त घटना में प्रयुक्त वाहन कार को जब्त किया गया है। आरोपी पी.सी. रिमाण्ड पर होकर अन्य आरोपियो की तलाश व विस्तृत अनुसंधान जारी है।
सुने घर से चोरी करने वाले पोता व दोहिता गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में सूने घर से जेवरात व नगदी चोरी के मामले में आरोपी पोते व दोहिते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अनीता खटीक ने दी रिपोर्ट में बताया कि 28 अप्रेल को उसके घर से अलमारी में सोने के जेवर, चांदी के जेवर व नगद राशि उसके पोते आशीष व अन्य ने चोरी कर ली है। इससे पहले भी वो चोरी कर चुका है। पुलिस ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त आशीष पुत्र जगदीश निवासी सरकारी स्कुल के पास गांव सुखेर व ऋषि पुत्र स्व. विक्रम निवासी न्यू आरटीओ, ट्रेक के पास को गिरफ्तार किया। प्रकरण में माल मशरूका लगभग 27.300 ग्राम सोना बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पी.सी. रिमाण्ड पर होकर विस्तृत अनुसंधान जारी है।
नकबजनी व लूट की वारदात पर्दाफास, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के ओगणा क्षेत्र में नकबजनी व लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बदाराम निवासी वासखेडा फला डुंगरी ने रिपोर्ट पेश की कि 15 अप्रेल को रात करीबन 1.30 बजे के आस पास तीन अज्ञात बदमाशो ने उसके केलुपोश मकान में अनाधिकृत प्रवेश कर उसे बंधक बना कर घर से एक किवंटल मक्का, तीन किवंटल गैहु, तीन बकरा व चार बकरिया, मोबाईल फोन व 250-250 ग्राम के हाथ में पहनने के चांदी के कडे चुरा लिए तथा पास में ही बने मेरे छोटे पुत्र रामलाल के पक्के मकान से करीब 20 जोडी पुरुषो के पहनने के नए कपडे तथा मेरे बडे पुत्र रुपलाल के नवनिर्मित मकान के कमरो की चाबियॉ चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने चूना पुत्र वेला निवासी पाटीया ओगणा, तेजा पुत्र मानारा निवासी पाटिया व फागणा पुत्र माना निवासी पाटिया को गिरफ्तार कर तीन बकरे व एक मोबाईल व हाथ में पहनने का एक चांदी का कडा बरामद किया गया। बाद अनुसंधान के तीनो अभियुक्तो को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
बहन की मौत का बदला लेने जीजा की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के ओगणा क्षेत्र में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत का बदला लेने के लिए जीजा की हत्या करने के मामल में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं पुलिस के अनुसार ओगणा क्षेत्र में चोखला निवासी पारू पत्नी पिंटू डूंगरी की गत दिनो तबियत खराब होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतका के पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुराल पर चढोतरा करते हुए तोडफोड व जीजा पिंटू का अपहरण कर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। इस मामले में प्रार्थी विरमचन्द पुत्र भुरीलाल जाति डूंगरी गमेती निवासी चोखला बारा ओगणा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 29 अप्रेल को दो मोटरसाइकिलो पर करण पुत्र छगन, सुनिल पुत्र छगन, पंकज पुत्र भेरुलाल, प्रकाश पुत्र कावाराम, केशुलाल पुत्र भेरा निवासी अम्बावी हाथ में तलवार लिए पिन्टु के घर पर आए तथा पिन्टु को उठाकर जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बैठाया व लेकर जाने लगे। तब मैने मना किया व रोकने की कोशिश की मगर सूनिल के हाथ में तलवार थी जो मुझे मारने की कोशिश की वह डर गया। पिन्टु को मोटरसाईकिल के बीच पंकज पकडकर बैठा था तथा सूनिल मोटरसाईकिल को चला रहा था। बाद में मुझे पता चला की पिन्टु की उसके साला व अन्य लोगों ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी साले करण पुत्र छगन, सुनिल पुत्र छगन, पंकज, प्रकाश, केशुलाल निवासी अम्बावी की तलाश शुरू की। अभियुक्त करणलाल व प्रकाश उर्फ प्रवेश कुमार की तलाश कर पुछताछ की गई तो पिन्टुलाल को गाॅव चैखलाबारा से हत्या करने के आश्य से अपहरण कर गाॅव अम्बावी के जंगल में ले जाकर हत्या करना कबुल किया। अभियुक्त साले करणलाल व प्रकाश उर्फ प्रवेश कुमार के विरूद्व जुर्म प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया। दोनो गिरफतार शुदा आरोपीगण से अनुसंधान जारी है।
धोखाघडी कर जेसीबी को हरियाणा में बिकावाने वाला आरोपी गिरफतार
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में धोखाधडी कर जेसीबी मशीन को हरियाणा में बिकवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धोखाधडी कर जेसीबी मशीन को नुह हरियाणा में बेचने के मामले में करीब 2 साल से फरार चल रहे आरोपी तोसिफ खान पठान पुत्र अफजल खान पठान निवासी सावा कजोडपुरा थाना शम्भुपुरा चित्तोडगढ को प्रोडेक्शन वारन्ट से गिरफतार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्यारेनाथ निवासी रोयडा सायरा रिपोर्ट पेश कि उसकी जेसीबी को जितेन्द्र सिंह निवासी खैरवाडा ने विक्रय मुल्य तय कर दो लाख पच्चास हजार रूपए में प्राप्त किया ओर शेष बकाया लोन की 56 किश्ते जो कि प्रत्येक किश्त 46,651 रुपए प्रतिमाह 20 तारीख को जमा कराने का तय कर मुझे विश्वास दिलाया गया कि वह किश्तों का नियमित रूप से भुगतान करेगा। तब मैने जे.सी.बी मशीन सुपुर्द कर दी। मेरी मशीन में जी.पी.एस सिस्टम लगाया गया ताकि मशीन का काम सचांलन कही हो रहा है जिसकी जानकारी मुझे रहे है। अभियुक्त ने जेसीबी मशीन को किसी अन्य बाहरी व्यक्ति को विक्रय कर दी है अभियुक्त फर्जी तरीके से जेसीबी का रजिस्टर्ड स्वामी बन कर विक्रय किया हैं ऐसा मेरी जानकारी में आने पर मेने जेसीबी मशीन को जी.पी.एस से पता लगाया तो पता चला कि मेरी जेसीबी मशीन की लोकेशन हरियाणा (राज्य) की आई। इस प्रकार अभियुक्त ने मेरे साथ छल पुर्वक ईकरार नामा तैयार कराना एवं फिर आगे कपट पूर्वक विक्रय कर देना एवं आर्थिक लाभ प्राप्त कर मेरे साथ धोखाघडी की है। दौराने जाॅच प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले करीब 2 साल से वांछित चल रहे आरोपी तोसिफ खान पठान पुत्र अफजल खान पठान निवासी सावा कजोडपुरा शंम्भुपुरा जिला चित्तोडगढ को प्रोडक्शन वारन्ट से गिरफतार किया गया। पूर्व में इस घटना में 6 आरोपियो को गिरफतार किया जा चुका है।
अपहरण कर फिरौती मांगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अम्बा लाल पुत्र राजमल निवासी तलाई झाडोल ने रिपोर्ट पेश की कि 14 मार्च को दिन में करीब 3 बजे में मोटर साईकिल लेकर गोराणा में सामान खरीदने गया। वहां पर मुझे भेरा पुत्र हुरिया वडेरा निवासी घाटावेला ढढावली मिला। जिसें मैं पहले से जानता हूँ जिसनें मुझे कहां की थोड़ा चलकर आते हैं। इस पर मैनें भेरा की बात पर विश्वास कर उसके साथ गया तो आगें उक्त भेरा के मिलने वाले 10-12 जने मोटर साईकिलों पर पहले से थे। जिन्होने मुझे अपनी मोटर साईकिल पर बिठा दिया मेरे मोटरसाईकिल दुसरे लोगों नें ले ली व मेरे साथ वालें बलवीर एवं मनीष ने विरोध किया तो उक्त भेरा के साथिायों ने तलवार व चाकु दिखा हम तीनों को डराया ओर चुपचाप चलने को कहा गया। मुझे सुनसान जगह ले जाकर मेरे साथ मारपीट कर मेरे मोबाइल से फोनपे से रूपये ट्रासफर कराए। मेरे पिताजी से फोन पर बात कर रूपए ट्रासफर कराए। मेरा फोन भी ले लिया। मेरे साथ मारपीट कर मुझे मौके पर छोडकर चले गए। पुलिस टीम द्वारा टाॅपटेन वांछित आरोपी पोपट उर्फ पप्पुलाल पुत्र चुन्नीलाल निवासी बछार नाई को बाद पुछताछ/अनुसंधान के जरिए फर्द गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी पोपट उर्फ पप्पुलाल पारगी से अनुसंधान जारी है। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी भेरा उर्फ भेरिया पुत्र हुरिया वडेरा निवासी ढढावली फला घटावेला, विक्रम पिता भंवर लाल जाति पारगी निवासी बछार झाडोल, जगदीष पिता हकमा वडेरा निवासी देवास झाड़ोल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
