- राजस्थान व्यूज़ |
- उदयपुर
शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह 26 को
उदयपुर। पिछले 15 सालों से साहित्य संगीत की निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह 26 अप्रैल को ऐश्वर्या कॉलेज में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रभारी मनीष जोशी ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय संगीत समारोह में राजस्थान के भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ राजसमन्द नाथद्वारा डूंगरपुर के गायक वादक गीत गजल लोक गीत तथा वाद्य यंत्र को विभिन्न रागों ,मुर्कियो के साथ संगत कर प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की देख रेख के साथ साथ स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए संगीत प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल तक निःशुल्क होगा।
निकायों के लंबित चुनाव शीघ्र कराने आज देंगे ज्ञापन
उदयपुर। पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के निर्देशानुसार राजस्थान के समस्त जिलों में ’चुनाव कराओं लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत 24 अप्रेल को ज्ञापन दिया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया कि उदयपुर जिले में भी 24 अप्रेल सुबह 10 बजे राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। राजस्थान राज्य में पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। इनके स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की गई है, जिससे स्थानीय स्वशासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक चिंता का विषय है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों का भी स्पष्ट उल्लंघन है भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 पंचायतों एवं नगरीय निकाय का कार्यकाल पाँच वर्ष एवं समय पर चुनाव अनिवार्य है साथ ही यह भी स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग कि चुनाव समय पर कराना बाध्यकारी दायित्व है, न कि सरकार की विवेकाधीन प्रक्रिया। इसके बावजुद चुनाव नहीं करा कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जबकि इन चुनावों को नहीं कराने के दुष्परिणाम नागरिकों के मताधिकार का हनन हो रहा है साथ ही स्थानीय स्वशासन प्रणाली का भी कमजोर हो रही है।
