- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
कांग्रेसजनों ने दिवंगत डॉ गिरिजा को अर्पित की श्रद्धांजलि
उदयपुर। भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर आज अशोकनगर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर डॉ. व्यास को नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में मिले प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु कई महत्वपूर्ण पहल एवं सख्त कानूनों को लागू कराने में भूमिका निभाई, जिससे आज देश की महिलाएं अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को नई दिशा दी और कई नवाचार किए। उदयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाकर शहर को नई पहचान दिलाई। महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.के. शर्मा, हरीश शर्मा, दिलीप प्रभाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, ओदीच्य समाज की अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, महासचिव राहुल व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक भानु प्रताप, भगवती डांगी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, दीपक सुखाड़िया, दलपत सिंह चुंडावत, सुधीर जोशी, दीपक व्यास, पार्षद अरुण टांक, गौरव प्रताप सिंह, शंकर चंदेल, हिदायतुल्लाह ,व्यास परिवार के सदस्य पुष्पा शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, अलका शर्मा, विपुल शर्मा, हितांशी शर्मा,शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री राजेश जैन, सुनील रोजर्स, जगदीश कुमावत, पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार, दीपांकर चक्रवर्ती, के जी मूंदड़ा,गोपाल नागर, डॉ. दरियाव सिंह चुंडावत, ओंकार लाल मेनारिया, लक्ष्मी नारायण पांडे, हितेश सिंह, इंद्र वर्धन त्रिवेदी, इंद्र कुमार भट्ट, भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, सविता राव, नेहा कुमावत, प्रतिक नागर, मधु सालवी, शांता प्रिंस,सीमा पंचोली, माया सुराणा, महेन्द्र दीक्षित, अशोक तंबोली, सुभाष नगला, सुरेश शर्मा, कौशर परवीन, गोविंद सक्सेना, प्रमोद वर्मा, प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया, जगदीश जलानिया, किसान आयोग के पूर्व सदस्य बृजमोहन दीक्षित, सुरेंद्र भटनागर, दुर्गेश मेनारिया, महेंद्र पूरबिया, डॉ. कल्याण सिंह राव, भूपेंद्र सिंह अरोड़ा टीटू सुथार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।
