- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
पंचायती राज दिवस से चुनाव कराओ लोकतंत्र बचाओ अभियान की हुंकार
उदयपुर। राजस्थान में पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनावों को एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी चुनाव नहीं कराने पर आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम संयोजक एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने बताया कि 24 अप्रेल पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव के निर्देशानुसार राजस्थान के समस्त जिलों में ’’चुनाव कराओं लोकतंत्र बचाओ’’ अभियान का आरम्भ किया जाना था इस कढ़ी में आज उदयपुर जिले में भी पंचायती राज संगठन के बैनर तले जिला कलक्टर कार्यालय पर समस्त कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में धरना, प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने राजस्थान में पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनाव को लगातार टाला जाना लोकतंत्र की हत्या बताकर अपनी बात रखी इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, ताराचंद मीणा, पंकज शर्मा , सोमेश्वर मीणा, अरुण टांक, नजमा मेवाफरोश , गौरव प्रताप, शहजाद खान ने भी अपने विचार रखे। राज्यपाल को ज्ञापन के जरिए इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए अति शिघ्र चुनाव कराने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर धरने में अमित श्रीवास्तव, धुलेश्वर मीणा, रितिक मेघवाल, किशन लाल, मुस्तफा शेख, तरन्नुम बानो, बंशीलाल प्रजापत,गोविन्द सक्सेना,शीला मीणा, अब्दुल हमीद, मौजुद रहे अंत में जिला अध्यक्ष हिदायत तुल्ला ने सभी आये हुए कार्यकर्ताओ का धन्यवाद अर्पित किया।
