- राजस्थान व्यूज़ |
- ताजा खबरें
राजीविका की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
भीलवाड़ा, 16 अप्रैल। राजीविका की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुरूवार को राजीविका, भीलवाड़ा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक एवं सर्कल प्रमुख, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक श्री प्रशांत दादाराव शिंदे तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख, आईपीपीबी अजमेर श्री आशुतोष मिश्रा रहे।
बैठक के दौरान श्री शिंदे ने राजीविका से जुड़ी सखियों को बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (ठब्) के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार संभव होगा, जिससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आईपीपीबी के माध्यम से कार्य करते हुए राजीविका सखियां न केवल समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी, बल्कि उन्हें आकर्षक आय का भी अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर राजीविका की ओर से जिला प्रमुख श्री रामप्रसाद शर्मा एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख सुश्री सुधांशी सिंह, प्रशिक्षण केंद्र प्रबंधक श्रीमती भगवती मीणा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से प्रबंधक श्री योग्यता सिंह एवं सहायक प्रबंधक श्री देवेंद्र जैन सहित लगभग 150 महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।
–000–
