उदयपुर में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर होगा भव्य आयोजन, पोस्टर का विमोचन
1 min read

उदयपुर में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर होगा भव्य आयोजन, पोस्टर का विमोचन

उदयपुर, (राजस्थान व्यूज)। शहर में आगामी 3 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर एक भव्य और अनोखा आयोजन होने जा रहा है। शहर के 21 विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 7 बजे सहेलियों की बाड़ी मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन विश्व रिकॉर्डधारी सेलिब्रिटी लाफ्टर गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत के सानिध्य एवं नेतृत्व में सम्पन्न होगा। इस आयोजन को लेकर शहर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम लाफ्टर गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर वर्ल्ड लाफ्टर डे के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सयोजक डॉ शोभालाल औदिच्य ने बताया कि यह आयोजन सहेलियों की बाड़ी में प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सभी के लिए निशुल्क प्रवेश रहेगा। विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों की सहज और स्वाभाविक हंसी को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कमलेंद्र सिंह पवार, शिव सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह भाटी, किशन वाधवानी, मनीष तिवारी, संजीव भारद्वाज, कोमल सिंह चौहान,  शशांक टांक, प्रतीक कुमावत, संजय छाबड़िया जयपाल सिंह रावत सहित कई प्रमुख  शामिल रहे। मनमोहन भटनागर ने स्वागत किया। अंत में भुवनेश आमेटा ने आभार व्यक्त किया।